Search
Close this search box.

बलरामपुर: धर्मांतरण के आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर का आलीशान बंगला ढहाया, पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

बलरामपुर: धर्मांतरण और अवैध कब्जे के गंभीर आरोपों में घिरे जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। सोमवार को उतरौला क्षेत्र स्थित उसके अलीशान बंगले पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। बताया जा रहा है कि यह कोठी विदेशी फंडिंग से बनवाई गई थी और नीतू नाम की महिला, जो जलालुद्दीन की सहयोगी है, उसके नाम दर्ज थी।

प्रशासन के मुताबिक, जलालुद्दीन ने अवैध तरीके से सरकारी और अन्य जमीनों पर कब्जा कर यह आलीशान निर्माण कराया था। साथ ही उस पर धर्मांतरण कराने जैसे गंभीर आरोप भी दर्ज हैं। इस कार्रवाई के दौरान दो बुलडोजरों की मदद से पूरे परिसर को गिराया गया, जिसे जलालुद्दीन ने ‘किला’ बना रखा था।

Leave a Comment

और पढ़ें