Search
Close this search box.

मिर्जापुर: परिवारों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना ही घर-घर संपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिर्जापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित सात प्रमुख कार्य एवं कार्यक्रमों के अंतर्गत रविवार को विन्ध्याचल विभाग में घर-घर विशेष संपर्क अभियान चलाया गया। नगर की विभिन्न बस्तियों में पूर्ण गणवेश में संचलन के बाद विभाग प्रचारक कौशल किशोर, वरिष्ठ समाजसेवी विश्वनाथ अग्रवाल, सह विभाग संपर्क प्रमुख चंद्र मोहन, विभाग संपर्क प्रमुख केशव नाथ तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञानचंद अग्रवाल, शुभम अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख व्यापारी परिवारों से संपर्क किया।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने संघ के शताब्दी वर्ष, पंच परिवर्तन कार्यक्रम तथा आगामी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही प्रत्येक परिवार को भारत माता का चित्र एवं संघ शताब्दी वर्ष का पत्रक भेंट किया गया और सभी के मुख्य द्वार पर स्टीकर भी लगाए गए।

विभाग प्रचारक कौशल किशोर ने बताया कि संपर्क अभियान का उद्देश्य संघ के विचारों एवं कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना, समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करना तथा परिवारों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि यह जनसंपर्क अभियान देश के हर नगर और गांव तक पहुंचेगा, जहां संघ कार्यकर्ता घर-घर जाकर भारत माता का चित्र निःशुल्क प्रदान कर रहे हैं। मंडल के सभी जनपदों में कार्यकर्ता व्यापक रूप से इस संपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।

रिपोर्ट- अनूप कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें