Search
Close this search box.

वाराणसी: होली और रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, पुलिस के आला अधिकारी रहे मौजूद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: होली और ईद के अवसर पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यातायात पुलिस लाइन कमिश्नरेट वाराणसी में स्थित सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसके साथ ही माह-ए-रमजान, होली तथा ईद के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने वाले आयोजकों व संयोजकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

बता दें की चर्चा में मौजूद पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया की पीस कमेटी एवं आयोजकों-संयाजको के साथ त्योहार पर आने वाली समस्याओं पर चर्चा किया गया। ऐसे में सम्बन्धित को समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। वहीं शहर में शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन चुस्त-दुरुस्त नजर आ रही है।

इस अवसर पर चन्दकान्त मीना पुलिस उपायुक्त जोन वरूणा, गौरव वंशवाल पुलिस उपायुक्त काशी जोन, प्रमोद कुमार पुलिस उपायुक्त गोमती/मुख्यालय, नीतू काद्यान अपर पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन, श्रुति श्रीवास्तव अपर पुलिस उपायुक्त, अपराध एवं संजीव शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया एवं आनन्द सिंह रातपूत मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें