Search
Close this search box.

वाराणसी: उन्नीस मत्स्य पालकों को आवंटित हुए तालाब, 27 तालाबों के आवंटन की प्रक्रिया जल्द

वाराणसी: नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर गुरुवार को नगर निगम सभागार में तालाबों का आवंटन किया गया। इस प्रक्रिया में 19 मत्स्य पालकों को नगर निगम सीमा अंतर्गत स्थित तालाब आवंटित किए गए।

महापौर अशोक कुमार तिवारी के प्रस्ताव के तहत पहले ही कार्यकारिणी एवं सदन से तालाब आवंटन को मंजूरी दी गई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार कुल 46 तालाबों का आवंटन होना था, लेकिन आवंटन प्रक्रिया में 19 लोगों ने ही भाग लिया।

सभी तालाबों की नीलामी की गई, जिसमें अधिक बोली लगाने वाले प्रतिभागियों को तालाब आवंटित किए गए। आवंटित तालाबों के लिए 19 व्यक्तियों ने प्रथम चरण में 25 प्रतिशत राशि के रूप में कुल ₹3.23 लाख जमा किए।

शेष 27 तालाबों के आवंटन की प्रक्रिया नगर निगम द्वारा जल्द ही पुनः आयोजित की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें