Search
Close this search box.

खोया बैग पाकर चेहरे पर लौटी मुस्कान: वाराणसी पुलिस की तत्परता से जर्मन टूरिस्ट को मिला कीमती सामान

वाराणसी: वाराणसी घूमने आए एक जर्मन टूरिस्ट का कीमती बैग लहुराबीर चौराहे पर एक कार में छूट गया था। बैग में उसका पासपोर्ट, पावर बैंक और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। बैग खोने से परेशान टूरिस्ट जब लहुराबीर चौकी पहुंचा, तो वहां के प्रभारी अली अतहर ने मानवता और कर्तव्य का परिचय देते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की।

चौकी प्रभारी अली अतहर ने टूरिस्ट को साथ लेकर कमांड हाउस पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार की पहचान की। फिर कार मालिक को फोन कर बुलाया गया। जब कार की तलाशी ली गई, तो बैग गाड़ी के फर्श पर गिरा हुआ मिला।

टूरिस्ट को उसका बैग, पासपोर्ट और अन्य सामान सुरक्षित सौंप दिया गया। अपना कीमती सामान वापस पाकर टूरिस्ट के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। उसने वाराणसी पुलिस और विशेष रूप से चौकी प्रभारी अली अतहर का तहे दिल से आभार जताया और कहा कि भारत में उसकी यात्रा एक खूबसूरत और यादगार अनुभव बन गई।

Leave a Comment

और पढ़ें