Search
Close this search box.

स्व. शिवमुनी यादव स्मारक डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, गाजीपुर व मऊ की टीमों ने मारी बाजी

गाजीपुर: ब्लॉक क्षेत्र के सिगेंरा गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में स्व. शिवमुनी यादव स्मारक डे-नाइट विराट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, चंदौली, जौनपुर और गोरखपुर जिले से कुल 34 बालक एवं बालिका कबड्डी टीमों ने प्रतिभाग कर दमदार प्रदर्शन किया।

सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल मैच बालक वर्ग में गाजीपुर बनाम आजमगढ़ के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद गाजीपुर की टीम ने महज 2 प्वाइंट से जीत दर्ज की। वहीं, बालिका वर्ग का फाइनल मऊ और गाजीपुर की टीमों के बीच हुआ, जिसमें मऊ की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 11 प्वाइंट से मुकाबला जीता।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, “खिलाड़ियों को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। जीत-हार खेल का हिस्सा है, लेकिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही दर्शकों की तालियां बटोरता है। कबड्डी गांव की मिट्टी से जुड़ा खेल है, जो भाईचारे और आपसी समरसता का संदेश देता है।”

इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुखिया देवी, जिला पंचायत सदस्य पारसनाथ यादव, प्रियंका यादव, मुलायम यादव, शिवकुमार यादव, अविनाश विद्यार्थी, मनोज एडवोकेट, संतोष यादव, अभिषेक यादव, रामजन्म राम, जयप्रकाश चौहान समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें