Search
Close this search box.

वाराणसी : पांच सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से घट रहा गंगा का जलस्तर

वाराणसी। गंगा के जलस्तर में गिरावट की रफ्तार तेज हो गई है। सोमवार को पांच सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर कम हो रहा है। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों में काफी राहत है। लोगों के घरों में घुसा पानी निकल गया है। वहीं घाटों की सीढ़ियां और मंदिरों में भरा पानी भी कम हो रहा है। एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम गंगा के जलस्तर की निगरानी कर रही है। 

पिछले दिनों वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा। गंगा चेतावनी बिंदु को पार कर गईं। वहीं आसपास के इलाके जलमग्न हो गए। लोगों के घरों में पानी घुस गया। ऐसे में लोग पलायन को मजबूर हो गए थे। हालांकि पिछले चार-पांच दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार की सुबह जलस्तर 68.66 मीटर रिकार्ड किया गया, जो चेतावनी बिंदु से लगभग दो मीटर नीचे है। 

Leave a Comment

और पढ़ें