Search
Close this search box.

सोनभद्र: बारात जा रहा युवक बाइक समेत नहर में गिरा, मौत

सोनभद्र: करमा केकराही थाना अंतर्गत पुरखास गैदरी सीमा पर स्थित गिरीश पुत्र राम सजीवन गुप्ता उम्र करीब 28 वर्ष रात में पुरखास गांव में ही निमंत्रण करने घर से निकला। गांव से पहले ही रास्ते में पड़ने वाली नहर में अचानक बाइक समेत चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

बता दें कि, देर रात तक घर न पहुंचने पर घर वालों ने फोन किया परंतु संपर्क ना हो पाने के कारण खोजना शुरू कर दिया। इसी बीच नहर के पास स्थित धर्मेंद्र पटेल पुत्र बरसाती पटेल के घर के पास नहर में बाइक दिखाई दी, इसके बाद शव भी बाइक से कुछ ही दूरी पर मिला। देखते ही देखते गांव से लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।

जैसे ही यह खबर पता चली घर में कोहराम मच गया। घर में शादी पड़ने के कारण अभी कुछ ही दिन पहले गिरीश पटना से घर आया था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर करमा पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें