वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला BLW चौकी अंतर्गत नाथूपुर गांव का है, जहां आज सुबह अज्ञात चोरों ने भोले बाबा के मंदिर से लगभग 20 किलो वजनी पीतल का घंटा चोरी कर लिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार चोरी गए घंटे की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। सुबह पूजा के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने जब मंदिर से घंटा गायब देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने व जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।









