बाराबंकी: पुलिस का अजब गजब कारनामा, अब जिले में कार चालक भी लगाएंगे हेलमेट नहीं तो पुलिस करेगी चालान। सिद्धौर चौकी इंचार्ज राम प्रकाश का गजब का कारनामा सामने आया है।

महोदय ने UP41AQ-9527 कार चालक का बिना हेलमेट का चालान कर दिया। मैसेज आने के बाद गाड़ी मालिक ने चालान की फोटो सोशल मिडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।







