Search
Close this search box.

वाराणसी: बरेका में OPS बहाली की मांग तेज, हजारों कर्मचारियों ने रखा उपवास, निकाली रैली

वाराणसी: एनएमओपीएस (NMOPS) के आह्वान पर निजीकरण, आउटसोर्सिंग, ठेकेदारी प्रथा और NPS/UPS के विरोध में शुक्रवार को डीएलडब्ल्यू रेल मजदूर यूनियन (DLWRMU), संबद्ध इंडियन रेलवे एम्प्लाइज फेडरेशन (IREF) के बैनर तले बरेका में एक दिवसीय सामूहिक उपवास और गेट मीटिंग का आयोजन किया गया।

उपवास से रैली तक, OPS की गूंज

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रशासन भवन (रेलवे क्रॉसिंग) के सामने हुई, जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी उपवास पर बैठे। इसके बाद शाम 4 बजे कारखाने के पूर्वी गेट से विशाल रैली मार्च निकाली गई। हजारों कर्मचारियों ने “We Want OPS” के नारे लगाए और पूरा परिसर गूंज उठा। रैली प्रशासन भवन तक पहुँची और वहीं गेट मीटिंग आयोजित हुई।

नेताओं का सरकार को चेतावनी भरा संदेश

गेट मीटिंग में IREF के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा।

  • सुशील कुमार सिंह (संगठन मंत्री, DLWRMU) ने सरकार पर पेंशन के निजीकरण और ठेकेदारी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
  • सत्येंद्र राय (प्रदेश उपाध्यक्ष, अटेवा) ने विद्यालयों के मर्जर का विरोध जताया।
  • रंजना सिंह (प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, अटेवा) ने महिलाओं से आंदोलन में एकजुट होने का आह्वान किया।
  • विनोद यादव (पूर्व जिला संयोजक, अटेवा) ने OPS बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप कुमार यादव (अध्यक्ष, DLWRMU वाराणसी) ने की और कहा कि निजीकरण व ठेकेदारी प्रथा का सतत विरोध जारी रहेगा। उन्होंने चेताया कि यदि OPS बहाल नहीं होती तो 25 नवंबर को दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

गीतों ने बांधा समां

इस मौके पर रतन कुमार, प्रदीप चौधरी और हरि नारायण अनोखा ने अपने पेंशन गीतों से माहौल को ऊर्जावान बना दिया।

भारी संख्या में कर्मचारियों की मौजूदगी

कार्यक्रम का शुभारंभ दीपक कुमार (महामंत्री, DLWRMU) ने किया और मंच संचालन सरोज कुमार सिंह (कोषाध्यक्ष, कर्मचारी क्लब) ने किया। इस अवसर पर मदन कुमार, मृत्युंजय भास्कर, रविन्द्र यादव, शशि समीर, प्रदीप तिवारी, अशोक यादव, दिनेश प्रजापति, अमित कुमार, कौशल चौरसिया, चंद्र प्रकाश गुप्ता समेत हजारों कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें