Search
Close this search box.

IMS BHU के एमसीएच विंग को ईओआई के तहत निजी संस्था को सौंपने की तैयारी, तीन कंपनियों ने किया आवेदन

वाराणसी: आईएमएस बीएचयू (IMS BHU) के मातृ एवं शिशु (एमसीएच) विंग को अब निजी संस्था के माध्यम से संचालित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए संस्थान की ओर से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) जारी किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, तीन कंपनियों ने आवेदन किया है और अब संस्थान आगे की प्रक्रिया में जुट गया है।

2021 में हुई थी शुरुआत
बीएचयू अस्पताल परिसर में पांच मंजिला एमसीएच विंग का शुभारंभ जुलाई 2021 में किया गया था। यहां गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए जांच से लेकर इलाज तक की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आईवीएफ सेंटर भी निजी संचालन के तहत
अधिकारियों ने बताया कि आईवीएफ सेंटर को भी ईओआई के तहत संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए तीन संस्थाओं से आवेदन प्राप्त हुए हैं और जल्द ही इस दिशा में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें