Search
Close this search box.

वाराणसी: ट्रक के टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराई कार, तीन की मौत, एक घायल

वाराणसी: मिर्जामुराद कछवांरोड ओवरब्रिज के समीप शनिवार को 11 बजे के आसपास प्रयागराज के तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार में प्रयागराज के तरफ से आ रही एक अज्ञात ट्रक ने धक्का मार दिया।जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सर्विस पर आ गई। कार में सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय व कछवांरोड चौकी प्रभारी गणेश पटेल मौके पर पहुंच गम्भीर रूप से घायल तीन युवकों को इलाज हेतु बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजे यहां अन्य दो की भी इलाज के दौरान मौत हो गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रयागराज जिले के सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी बीएसएफ का जवान अमन यादव, झूंसी निवासी फैसल व अरबाज की मौत हो गई।

वहीं विजय नामक युवक का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना परिजनों को दे दिया गया है। क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने क्रेन की मदद से रोड से हटवाकर साइड कर दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें