Search
Close this search box.

ग्रेटर नोएडा: सड़क हादसे में तीन छात्रों की दर्दनाक मौत

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र के चुहड़पुर अंडरपास में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन छात्रों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, छात्रों की बुलेट एक पानी के टैंकर से टकरा गई, जिससे सभी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृत छात्र निजी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी थे और खाना खाने के लिए बाहर निकले थे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और ट्रैफिक अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें