Search
Close this search box.

यूपी में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, 51 लोगों की मौत, आज भी 65 जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना

उत्तर प्रदेश (यूपी) में आंधी-बारिश ने तबाही मचाई और पेड़ और दीवार गिरने से हुए हादसों में 51 लोगों की मौत हो गई। काफी जगहों पर बिजली के पोल टूटने से आपूर्ति बाधित हुई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 65 से ज्यादा जिलों में तेज रफ्तार हवाएं चलने और बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है।

अरब सागर में बने कम दबाव क्षेत्र के उत्तर की ओर बढ़ने से शनिवार से प्रदेश में बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में और बढ़ोतरी आएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें