Search
Close this search box.

प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का समय बदला, अब रात 2 बजे नहीं बल्कि शाम 5 बजे निकलेगी

वृंदावन: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के समय में बदलाव किया गया है। अब यह पदयात्रा रात 2 बजे के बजाय शाम 5 बजे निकलेगी। समय में किए गए इस परिवर्तन से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा वृंदावन स्थित श्रीकृष्ण शरणम् फ्लैट से प्रारंभ होकर श्री राधा केलिकुंज आश्रम तक जाती है। लगभग दो किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। हजारों की संख्या में भक्त महाराज की एक झलक पाने के लिए मार्ग के दोनों ओर लंबी कतारों में खड़े रहते हैं।

नई समय-सारिणी से बुजुर्ग श्रद्धालुओं, महिलाओं और बच्चों को विशेष सुविधा होगी, वहीं सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को भी बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा। श्रद्धालुओं ने इस निर्णय का स्वागत किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें