श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के संयुक्त सहयोग से विकसित किया गया उपग्रह NISAR (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar) आज शाम 5:40 बजे अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जाएगा। यह प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से GSLV-F16 रॉकेट के माध्यम से किया जाएगा।
NISAR मिशन का उद्देश्य पृथ्वी की सतह में हो रहे प्राकृतिक और मानवजनित बदलावों की सटीक निगरानी करना है। यह उपग्रह अत्याधुनिक सिंथेटिक अपर्चर रडार तकनीक से लैस है, जो हाई-रेज़ोल्यूशन डेटा उपलब्ध कराएगा। इससे भूकंप, भूस्खलन, बर्फ की पिघलन, समुद्री सतह के स्तर और जंगलों की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी वैज्ञानिकों को समय पर मिल सकेगी।
यह मिशन जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाओं और पर्यावरणीय जोखिमों की बेहतर समझ विकसित करने में वैश्विक स्तर पर अहम भूमिका निभाएगा।









