गाजीपुर: स्थानीय थाना क्षेत्र के भोजापुर (बगही) निवासी हरेंद्र राम के 20 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार की रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सुशील कुमार मऊ भिट्टी स्थित एवन रेस्टोरेंट में काम करता था। बीते दिन वह अपना मोबाइल फोन ठीक कराने अली बिल्डिंग गया था। मोबाइल बनवाने के बाद जैसे ही वह अपनी बाइक से वापस लौट रहा था, अचानक रोडवेज बस की चपेट में आ गया। हादसे में बस का पिछला चक्का सुशील के कमर पर चढ़ गया।

स्थानीय लोगों की मदद से सुशील को सदर अस्पताल मऊ में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे वाराणसी बीएचयू रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सुशील कुमार चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट– धर्मेन्द्र कुमार









