बलिया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बलिया में 15 नवंबर को भव्य विशेष पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पदयात्रा का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे वीर लोरिक स्टेडियम से होगा। मुख्य अतिथि के रूप में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय मिश्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
उपनिदेशक एवं नोडल अधिकारी कपिल देव के अनुसार, पदयात्रा वीर लोरिक स्टेडियम से प्रारंभ होकर कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, ओवर ब्रिज, सिटी हॉस्पिटल, कासिम बाजार होते हुए गांधी पार्क चौक पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा रेलवे स्टेशन, माल गोदाम, सतीश चंद कॉलेज, नारायणी टॉकीज और कदम चौराहा तक जाएगी।
कदम चौराहा स्थित शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पदयात्रा भृगु आश्रम के पीछे वाले मार्ग से शास्त्री पार्क चौक होते हुए नया चौक, जापलिनगंज पहुंचेगी, जहां चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
अंत में पदयात्रा का समापन रामलीला मैदान में होने वाली विशाल जनसभा के साथ होगा। यहां शहरवासी एवं पदयात्रा में शामिल सभी लोग सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
ब्यूरोचीफ – अवधेश यादव









