Search
Close this search box.

बलिया: नगरा में आपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया: नगर पंचायत नगरा में भारतीय सेना की ओर से हाल ही में सफलतापूर्वक संचालित सिंदूर ऑपरेशन की गौरवपूर्ण उपलब्धि का जश्न में देशभक्ति के उल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नगरा के मुख्य बाजार से निकाली विशाल यात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। तिरंगे से सजे मार्गों से होकर गुजरती इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।

यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारे लगाए गए। यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सेना को सम्मान देने के साथ-साथ युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करने का प्रयास भी है। पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया ने कहा ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य शक्ति और दृढ़ संकल्प को एक बार फिर सिद्ध किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता छठ्ठू राम ने पाकिस्तान को आतंक की फैक्ट्री बताते हुए जोरदार हमला किया और भारतीय सेनाओं का हौसल बढ़या।

इसी कड़ी में युवा समाजसेवी समरजीत सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने जो शौर्य दिखाया है उस पर पूरे देश को गर्व है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता मिलन राम, पंचम गुप्ता, धर्मवीर सिंह, पृथ्वी पाल सिंह, बब्बन सिंह”जजला”, राजीव सिंह “चंदेल” , कृष्ण कुमार कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ- अवधेश यादव

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें