Search
Close this search box.

बलिया में पैसे के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी हिरासत में

बलिया। बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के बहेरी मोहल्ले में बुधवार शाम पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान दानिश अहमद (19 वर्ष) पुत्र तसब्बुर अंसारी, निवासी चन्द्रशेखर नगर, बहेरी के रूप में हुई है। दानिश का आरोप है कि उसने कुछ लोगों से अपना उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगा था, इसी बात को लेकर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी मोहम्मद उस्मान ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि बहेरी गांव में आपसी विवाद के दौरान दानिश अंसारी पर चाकू से हमला किया गया है। पुलिस ने तत्काल घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

बलिया ब्यूरो – अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें