Search
Close this search box.

वाराणसी में आकाशीय बिजली का कहर, दो भैंसों की मौत

वाराणसी: जिले के मंडुवाडीह क्षेत्र के महेशपुर भिटारी गांव में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। यादव बस्ती के निवासी पन्नू यादव की दो भैंसें इसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान जोरदार बिजली कड़की और खेत में बंधी पन्नू यादव की दोनों भैंसें इसकी चपेट में आ गईं।

ग्रामीणों का कहना है कि घटना इतनी अचानक हुई कि कोई कुछ समझ नहीं पाया। हादसे के बाद पूरे गांव में मायूसी का माहौल है।

Leave a Comment

और पढ़ें