Search
Close this search box.

गाजीपुर: मच्छर भगाने के दौरान झोपड़ी में लगी आग, दो गायों की मौत

गाजीपुर: सादात विकासखंड के ग्राम पंचायत मिर्जापुर (छपरा) में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। ग्राम निवासी यशवंत कुमार राजभर पुत्र शंकर राजभर की झोपड़ी में रात करीब 10 बजे आग लग गई। ग्रामीणों के अनुसार, मच्छर भगाने के लिए जलाए गए धुएं से अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी झोपड़ी आग की चपेट में आ गई।

हादसे में झोपड़ी में बंधी दो गायें जलकर मौके पर ही मर गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें