Search
Close this search box.

मिर्जापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 480 टेट्रा पैक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

मिर्जापुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मड़िहान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के ग्राम दांती, गिरी ढाबा के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

गिरफ्तार तस्करों में आकाश कुमार पुत्र राजनीति शाह, निवासी मंसूर चक, थाना मंसूर चक, जनपद जहानाबाद, बिहार (उम्र: 27 वर्ष) और रंजन कुमार पुत्र दिनेश यादव, निवासी बेबीपुर, थाना काको, जनपद जहानाबाद, बिहार (उम्र: 20 वर्ष) रहे।

    बरामदगी

    • कुल 480 टेट्रा पैक (प्रत्येक 180 ml)
    • शराब के ब्रांड: 8 PM और Officers Choice
    • शराब दो ट्रॉली बैग और दो पीठ पर लटकने वाले बैग में छिपा कर रखी गई थी।

    पूछताछ में खुलासा

    गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के चलते अवैध शराब की भारी मांग है, और वे शराब को खरीदकर महंगे दामों पर सप्लाई कर अच्छा पैसा कमाते हैं। इस पैसे से वे आपस में बाँटकर भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त करते हैं।

    पंजीकृत अभियोग

    • मु.अ.स. 204/2025, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम, थाना मड़िहान
    • अभियुक्त आकाश कुमार के विरुद्ध पूर्व में भी थाना कोतवाली कटरा में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है (मुअसं-142/2025)।

    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश सिंह, उप निरीक्षक विनोद कुमार, थाना मड़िहान शामिल रह्। वहीं SSP मीरजापुर ने टीम को सराहना दी है और निर्देशित किया है कि जनपद में ऐसे तस्करों पर लगातार कड़ी निगरानी और कार्यवाही जारी रहेगी।

    Leave a Comment

    और पढ़ें