Search
Close this search box.

वाराणसी में लाखों के जाली नोटों के साथ दो शातिर गिरफ्तार, महाकुंभ में पैसे खपाने की थी साजिश 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: एटीएस की टीम ने सारनाथ इलाके से जाली नोटों के साथ दो तस्करों को पकड़ा। उनके पास से 1.97 लाख रुपये के 500 के नकली नोट बरामद किए गए। तस्कर पश्चिम बंगाल से जाली नोटों की खेप लेकर प्रयागराज जाने की फिराक में थे। पैसे को महाकुंभ के दौरान खपाने की साजिश थी। एटीएस पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में जुटी है। 

यूपी-एटीएस को सूचना मिली थी कि एक गैंग पश्चिम बंगाल के जाली भारतीय नोट तस्कर गिरोह के संपर्क में है। गिरोह बांग्लादेश से जाली भारतीय मुद्रा लाकर उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के अलग-अलग जनपदों में सप्लाई करता है। पता लगा कि मोहम्मद सुलेमान अंसारी द्वारा एक गिरोह संचालित किया जा रहा है। एटीएस की फील्ड इकाई वाराणसी ने सारनाथ क्षेत्र से दोनों तस्करों को 1,97,000 रुपये की जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया।

पकड़े गए तस्करों की पहचान बिहार के वैशाली जिले के इसीयूटा थाने के नारीकला के मोहम्मद सुलेमान अंसारी और सदर थाने के फतेहाबाद के इदरीश के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह टायर का पंचर बनाते थे। कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लालच में जाली नोटों की तस्करी करने लगे। दोनों प्रयागराज में महाकुंभ में उमड़ने वाली भीड़ में जाली नोटों को खपाने की साजिश थी। सभी जाली नोट 500 के हैं। कोलकाता से वे पीडीडीयू जंक्शन आए। इसके बाद दोनों बनारस घूमने आए थे। बनारस घूमने के बाद दोनों को प्रयागराज जाना था।

Leave a Comment

और पढ़ें