Search
Close this search box.

वाराणसी: किराया न देने पर मलदहिया स्थित नगर निगम की दो दुकानें सील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: मलदहिया स्थित दो दुकानों को किराया न देने पर सील कर दिया गया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव के नेतृत्व में की गई।

राजस्व विभाग की टीम द्वारा मलदहिया क्षेत्र में बकायेदारों के खिलाफ चलाये गये अभियान के अन्तर्गत दो दुकानों को सीज किया गया। दुकान नम्बर-23, दुकान मालिक का नाम- उमेश कुमार, बकाया धनराशि- रु0 51508 दुकान नम्बर-24, दुकान मालिक का नाम- राजेन्द्र मोहन सिंह, बकाया धनराशि- रु0 73756 था।

इन दोनों आवंटित दुकानदारों को किराया जमा करने हेतु पूर्व में नोटिस जारी की गई थी। दुकानदारों के द्वारा किराया जमा नहीं किया गया। दुकान का किराया जमा न करने पर दोनों दुकानों पर ताला बंद कर अपने कब्जे में ले लिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें