Search
Close this search box.

डीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में 29.33 लाख नकद बरामद, दो युवक गिरफ्तार

डीडीयू: सावन मास को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा जांच अभियान के तहत डीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार रात करीब 7 बजे दो संदिग्ध युवकों को भारी नकदी के साथ गिरफ्तार किया।

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू के निरीक्षक प्रभारी प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी डीडीयू के निरीक्षक प्रभारी सुनील कुमार सिंह एवं सीआईबी टीम की निगरानी में यह चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान डीडीयू स्टेशन के पैदल पुल पर दो युवक – एक वजनी झोला और ब्राउन रंग का बैग लिए खड़े मिले। पूछताछ के दौरान दोनों युवक घबरा गए और झोले में खाने-पीने का सामान होने की बात कही, लेकिन शक होने पर जब टीम ने झोला खोलने को कहा तो वे टालमटोल करने लगे।

बाद में दोनों ने स्वीकार किया कि झोले में नकद कैश है। जांच में झोले और बैग से कुल ₹29,33,150 (उन्नतीस लाख तैंतीस हजार एक सौ पचास) रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में दोनों युवक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पकड़े गए युवकों की पहचान पुष्पेंद्र कुमार (उम्र 31 वर्ष), पुत्र विनोद कुमार, निवासी मकान संख्या 45, बादशाहपुर रोड, प्राथमिक विद्यालय मधुपुर, थाना मुगरा बादशाहपुर, जनपद जौनपुर और आशीष कुमार मिश्रा (उम्र 37 वर्ष), पुत्र जगत नारायण मिश्रा, निवासी कंधरपुर भोगवारा, थाना हंडिया, जिला प्रयागराज के तौर पर हुई है।

    दोनों युवकों ने बताया कि वे वाराणसी से प्रयागराज स्थित अपने घर लौट रहे थे, लेकिन कैश को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी या दस्तावेज नहीं दे सके। इस पर आयकर विभाग वाराणसी को सूचना दी गई, जिसके बाद सहायक आयकर निदेशक (जांच), उत्सव पांडेय अपनी टीम के साथ आरपीएफ पोस्ट डीडीयू पहुंचे। कैश की गिनती कर उसे आयकर विभाग को अग्रिम कार्यवाही के लिए सौंप दिया गया और दोनों युवकों को भी आयकर विभाग के हवाले किया गया।

    इस संयुक्त कार्रवाई में आरपीएफ के उप निरीक्षक अमरजीत दास, अर्चना मीणा, आरक्षी पवनेश कुमार सिंह, अजय पाल, भगवान सिंह,
    जीआरपी डीडीयू के उप निरीक्षक संदीप राय एवं उनकी टीम, सीआईबी डीडीयू के आरक्षी विनोद कुमार यादव सहित अन्य बल सदस्य शामिल रहे।

    Leave a Comment

    और पढ़ें