Search
Close this search box.

Ujala Sanchar: यात्रा के दौरान कुंभ एक्सप्रेस के टॉयलेट में महिला की मौत, देहरादनू-हावड़ा जा रही थी ट्रेन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Ujala Sanchar: देहरादून से हावड़ा जा रही बुजुर्ग महिला यात्री 63 वर्षीय रेनू दास की कुंभ एक्सप्रेस के टॉयलेट में गिरकर मौत हो गई। उनकी बहन रूमा राय ने रेलवे कंट्रोल को मैसेज दिया। जंक्शन पर कैरिज एवं वैगन की टीम ने टॉयलेट के गेट को किसी तरह से खोला। रेनू दास को निकाला गया। उनकी मौत हो चुकी थी। जंक्शन पर मेडिकल टीम ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।

आरपीएफ के मुताबिक, गुरुवार की सुबह 4:30 बजे कंट्रोल मैसेज मिला। देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस (12328) में एक महिला यात्री टॉयलेट कोच के अंदर बंद है। काफी देर से महिला बाहर नहीं आई है। धीरे-धीरे एक घंटा बीत गया। अंदर से कोई आवाज भी नहीं आ रही। महिला की बहन रूमा राय ने टीटीई को जानकारी दी। काफी देर तक टॉयलेट का गेट खोलने का प्रयास हुआ। बरेली जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेन पहुंची।

यहां कैरिज एवं वैगन की टीम को बुलाया। टॉयलेट गेट का लॉक खोला। रेनू दास टॉयलेट में गिरी हुई थीं। उनकी सांसें थम चुकी थीं। मेडिकल टीम को बुलाया गया। डॉक्टर ने रेनू दास को मृत घोषित कर दिया। मृतक रेनू दास कोलकत्ता में वीएल शाह रोड (नई अलीपोरे)पश्चिमी बंगाल में रहती थीं। रेलवे मेडिकल टीम ने मृत्यु प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद परिवार के लोग एंबूलेंस से शव ले गए।

आरपीएफ इंस्पेक्टर विनीता सिंह का कहना है कि महिला यात्री रेनू दास का शव टॉयलेट में मिला। उनकी बहन रूमा राय साथ में सफर कर रही थीं। रेनू दास बीमार चल रही थीं। संभवता बीमार के कारण मृत्य हुई। परिवार वाले शव लेकर चले गए।

Leave a Comment

और पढ़ें