Search
Close this search box.

गाजीपुर: रायपुर में जल जीवन मिशन कार्य का अवर अभियंता ने किया निरीक्षण

गाजीपुर: बिरनो क्षेत्र के रायपुर गांव में गुरुवार को जल निगम के अवर अभियंता अभय श्रीवास्तव ने जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजना की प्रगति और गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अभय श्रीवास्तव ने निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री जैसे ईंट, बालू और सीमेंट की गुणवत्ता का जायजा लिया।

इसके साथ ही पंप हाउस, बाउंड्रीवाल, गेट सोलर सिस्टम और पाइप लाइन बिछाने के लिए किए गए खुदाई मार्ग की मरम्मत की स्थिति की भी जांच की गई।उन्होंने कार्य की धीमी गति पर असंतोष जताते हुए अवर अभियंता श्रेयांश सिंह को निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाई जाए और इसे निर्धारित समय के भीतर पूर्ण किया जाए।

अवर अभियंता ने बताया कि जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसके लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिन्हें अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment

और पढ़ें