Search
Close this search box.

गाजीपुर: मिशन शक्ति के तहत 8वीं की छात्रा आफिया बनी एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी, रोके वेतन का कराया भुगतान

गाजीपुर। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए नगर स्थित बीआरसी कार्यालय में कक्षा 8वीं की छात्रा आफिया बानो को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया।

बीआरसी के खंड शिक्षा अधिकारी उदयचंद राय ने आफिया को अपनी कुर्सी सौंपकर पूरे दिन उनके साथ कार्यालय में बैठकर विभागीय कार्यों का संचालन कराया। इस दौरान आफिया ने यू-डायस पोर्टल पर एमबीयू ड्रॉप बॉक्स के अवशेषों के बाबत संबंधित कर्मियों से वार्ता की और रोके गए शिक्षकों के वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया।

इस उपक्रम के दौरान आफिया के स्कूल और कक्षा के अन्य छात्र-छात्राएँ बेहद उत्साहित नजर आए और सहपाठी अपने स्कूल मित्र को बीईओ के रूप में देखने के लिए कार्यालय के बाहर चक्कर लगाते रहे।

यूसी राय ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप बेटियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा उनका हौसला बढ़ाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर अरुण पांडेय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें