Search
Close this search box.

मिर्जापुर: सेवा पखवाड़ा के तहत भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर, अहरौरा मंडल ने किया सर्वाधिक रक्तदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से लेकर महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद रक्तदान का कार्य प्रारंभ हुआ। इस दौरान अदलहाट मंडल से 1 यूनिट और अहरौरा मंडल से 12 यूनिट रक्तदान किया गया।

जिला युवा मोर्चा महामंत्री पुष्पेंद्र जी ने जानकारी दी कि अब तक हुए ब्लड डोनेट कार्यक्रमों में अहरौरा मंडल सबसे आगे है और सर्वाधिक रक्तदान कर मिसाल कायम की है। उन्होंने मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, जिला उपाध्यक्ष, संयोजक दिनेश प्रताप सिंह और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। साथ ही शक्ति केंद्र संयोजक नवीन पटेल के विशेष सहयोग को सराहा। रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं को केंद्रीय नेतृत्व की ओर से सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे – मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, महामंत्री एवं अभियान संयोजक कृष्णा तिवारी, विनोद पटेल, योगेश पटेल, धीरज केशरी, संजय केशरी, मनीष सिंह, राजा, ललित सोनकर, भानु, माखन सिंह, अरविन्द शर्मा, मनोज मॉडनवाल, अजय मौर्या, उमेश केशरी, रिंकू पटेल, संतोष भारती, जगत सिंह, सूरज, देवी प्रसाद, राजकुमारी देवी, गोपालदास केशरी, अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक सहित अन्य स्टाफ।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें