Varanasi: शासन द्वारा ‘मिशन शक्ति’ के पांचवें चरण चल रहा है। इसके अंतर्गत प्राइमरी स्कूल मण्डुवाडीह में बाल संसद की प्रधानमंत्री को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका की कुर्सी का संपूर्ण दायित्व दिया गया। यह जिम्मेदारी वर्तिका भारद्वाज को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता राय द्वारा सौंपा गया।

बता दें की वर्तिका भारद्वाज ने इस पद की जिम्म्मेदारी को बखूबी निभाया। प्रधानाध्यापिका बनी वर्तिका ने सभी क्लास रूम का निरीक्षण किया और बच्चों को आवश्यकता अनुसार पढ़ाया तथा मध्याह्न भोजन का भी निरीक्षण किया। वर्तमान समय में शासन द्वारा मिशन शक्ति के पास पांचवा चरण चलाया जा रहा है।

इसके अंतर्गत बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास एवं जागरूक करने के लिए बालिका को यह जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर नीलमा सिंहा ,रश्मि सिंह , नीलम राय, मोहम्मद सुहेल, रेखा यादव, मधु सिंह, धर्मा देवी उपस्थित रही।









