Search
Close this search box.

मिर्जापुर में अनियंत्रित कार ने पहले दो लोगों को रौंदा, फिर घर में घुसी

मिर्जापुर: चिल्ह थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरजागीर प्राइमरी स्कूल के पास अनियंत्रित होकर स्विफ्ट डिजायर ने मारी टक्कर दो लोग घायल हो गए।

जिसमें राम जनम पुत्र प्रेम नाथ 40 वर्ष व उजाला बिंद पुत्री स्वo नन्हकू बिंद 9 वर्ष को टक्कर मारते हुए एक मकान में घुस गई। जिसमें बच्ची उजाला बिंद को गंभीर चोट आने के कारण मंडलीय अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।

जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और राम जनम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मौके पर पहुंची चिल्ह थाना पुलिस व सीओ सदर अग्रिम कार्यवाही करते हुए ड्राइवर को हिरासत में लेकर गाड़ी को थाने ले गए।

Leave a Comment

और पढ़ें