Search
Close this search box.

UP News: करणी सेना का राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमला

UP News: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर रविवार को अलीगढ़ में उस वक्त हमला कर दिया गया, जब वे अपने काफिले के साथ आगरा से बुलंदशहर की ओर जा रहे थे. यह हमला करणी सेना से जुड़े लोगों द्वारा गोभाना टोल प्लाजा के पास किया गया. हमले में काफिले में शामिल कई गाड़ियों के शीशे पत्थर लगने से टूट गए, जबकि कुछ वाहन आपस में टकरा भी गए.

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बयान दिया है कि जब तक रामजी लाल सुमन अपने बयान पर माफी नहीं मांगते, इस तरह के विरोध प्रदर्शन और हमले जारी रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें