Search
Close this search box.

UP News: यूपी में 33 IAS अफसरों का ट्रांसफर, जानें कौन कहां गया, देखें पूरी लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 33 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस व्यापक तबादला आदेश में कई जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) और मंडलायुक्तों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. इस बदलाव ने सूबे की नौकरशाही में हलचल मचा दी है. 

मुख्यमंत्री के सचिव बने कौशल राज शर्मा

लंबे समय से वाराणसी में मंडलायुक्त के रूप में तैनात आईएएस कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव नियुक्त किया गया है. उनकी जगह वाराणसी के नए मंडलायुक्त के रूप में आईएएस एस. राजलिंगम को जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, वाराणसी के डीएम पद पर सत्येंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है. 

Leave a Comment

और पढ़ें