Search
Close this search box.

UP SIR: 6 मार्च को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, ड्राफ्ट में बड़े खुलासे

उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (UP SIR) के तहत मतदाता सूची को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में बड़ी संख्या में डुप्लीकेट, मृतक और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सामने आए हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ड्राफ्ट लिस्ट में 25.47 लाख डुप्लीकेट वोटर पाए गए हैं, 46.23 लाख मृतक मतदाताओं के नाम दर्ज हैं, जबकि 2.17 करोड़ वोटर्स ऐसे हैं जो स्थानांतरित (शिफ्टेड) हो चुके हैं।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन सभी आंकड़ों की जांच और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 6 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक और त्रुटिरहित बनाना है।

Leave a Comment

और पढ़ें