Search
Close this search box.

वाराणसी: लहरतारा फ्लाईओवर पर दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ‘टायर किलर’ का प्रयोग

वाराणसी। लहरतारा फ्लाईओवर पर विपरीत दिशा में आने-जाने वाले वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने नया कदम उठाया है। अब इस मार्ग पर टायर किलर लगाए जाएंगे, जिससे गलत दिशा में चलने वाले वाहनों को रोका जा सकेगा।

अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) अंशुमान मिश्रा और यातायात निरीक्षक अनुराग त्यागी ने शुक्रवार को टायर किलर का सफल परीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यह व्यवस्था लागू होने के बाद उल्टी दिशा से आने वाले वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी और यातायात व्यवस्था और सुरक्षित होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें