Search
Close this search box.

वाराणसी: एसीपी ने किया फ्लैग मार्च, होली और रमजान कायम रहेगी शांति व्यवस्था

वाराणसी: होली और रमजान को देखते हुए एसीपी डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी ने चौबेपुर में फ्लैग मार्च किया। एसीपी के साथ थाना प्रभारी चौबेपुर एवं दर्जनों पुलिस के जवान मौजूद रहे।

इस मौके पर एसीपी श्री त्रिपाठी ने सभी से अपील की और कहा कि होली और रमजान का पवित्र महीना सौहार्द का महीना होता है। ऐसे में आप लोग शांति पूर्वक त्योहार मनाए और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

इसके साथ ही एसीपी ने सख्त हिदायत दी कि अगर कोई भी होली पर हुड़दंग करता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें