Search
Close this search box.

वाराणसी: अपर मंडल रेल प्रबंधक ने किया वाराणसी-थावे रेलखंड का निरीक्षण, रनिंग रूम की सुविधाओं पर जताया संतोष

वाराणसी: मंडल पर ट्रेनों के संरक्षित एवं समयबद्ध संचालन तथा परिचालनिक सुगमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर मंडल रेल प्रबंधक (आपरेशन), वाराणसी राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को वाराणसी-भटनी, भटनी-सीवान एवं सीवान-थावे रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। निरीक्षण यात्रा के दौरान वे अपने स्व-चालित निरीक्षण यान से निकले और विभिन्न स्टेशनों की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेन्द्र पाल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (ऑपरेशन) धर्मेन्द्र यादव, और मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) सौरभ राठौर समेत अन्य वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक ने रेलखंड पर परिचालन में बाधा उत्पन्न करने वाले गति अवरोधों तथा अस्थायी सतर्कता आदेशों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवरोधों को शीघ्र दूर कर सेक्शनल स्पीड को बढ़ाया जाए।

इसके साथ ही सिंह ने थावे स्टेशन स्थित गार्ड/लोको पायलट रनिंग रूम का क्रमबद्ध और गहन निरीक्षण किया। उन्होंने रनिंग रूम में कार्यरत कर्मचारियों से संवाद किया और वहाँ उपलब्ध सुविधाओं जैसे – विश्राम कक्ष, भोजन, शौचालय, वाचनालय, व्यायामशाला, आदि की स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोको पायलट के ड्यूटी और विश्राम घंटे, असामान्यता रजिस्टर, श्वास परीक्षण मशीन की उपलब्धता, तथा साइन ऑन/साइन ऑफ प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया और इन्हें संतोषजनक पाया। उन्होंने संरक्षित और समयबद्ध रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

अपर मंडल रेल प्रबंधक ने विशेष रूप से बेड रोल, मच्छरदानी, प्रकाश व्यवस्था, पंखे, शौचालय की सफाई और अन्य सुविधाओं की सूक्ष्म समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि लंबी यात्रा के उपरांत लोको पायलट व गार्ड को उचित विश्राम मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी प्रकार की कठिनाई न रहे और अधिकतम सुविधा सुनिश्चित की जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें