Search
Close this search box.

वाराणसी: एंटी रोमियो टीम ने पीएस पब्लिक स्कूल में छात्राओं को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

वाराणसी: मेहंदीगंज स्थित पीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को पुलिस की एंटी रोमियो टीम द्वारा छात्राओं को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की देखरेख विद्यालय के चेयरमैन अमरनाथ पटेल द्वारा की गई।

छात्राओं को किया गया जागरूक

इस जागरूकता अभियान के तहत महिला एसआई अनुज गोस्वामी एवं एसआई मधुसूदन त्रिपाठी ने छात्राओं से संवाद कर साइबर क्राइम से बचाव के उपायों की जानकारी दी। टीम ने गुड टच और बैड टच, साइबर हेल्पलाइन 1930, पुलिस हेल्पलाइन 112 तथा महिला हेल्पलाइन 1090 के उपयोग की जानकारी देते हुए उनके महत्व को भी समझाया।

छात्राओं को सोशल मीडिया जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही फ्रॉड कॉल, ब्लैकमेलिंग, और ओटीपी साझा करने जैसे साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया गया। अधिकारियों ने छात्राओं को निडर रहते हुए किसी भी उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा दी।

एसआई मधुसूदन त्रिपाठी ने कहा “इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।”

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया गया पौधारोपण

कार्यक्रम के अंत में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अमरनाथ पटेल ने एंटी रोमियो टीम को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा सेवापुरी मंडल प्रभारी राम सकल पटेल, डायरेक्टर दिनेश पटेल, मैनेजर उत्तम पटेल, प्रधानाचार्या कल्पना शर्मा, विद्यालय के शिक्षकगण, और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें