Search
Close this search box.

वाराणसी: सेना के जवान से राजघाट पुल पर लूट, असलहे के बल पर छीने ₹80 हजार और मोबाइल, ऑटो सवार बदमाश फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब सेना के जवान भी सुरक्षित नहीं हैं। राजघाट पुल पर छुट्टी पर घर लौट रहे लांस नायक से असलहे के बल पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ऑटो सवार तीन बदमाशों ने जवान से करीब ₹80 हजार और मोबाइल फोन लूट लिया। मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है।

जवान से हुई लूट की वारदात

पीड़ित जवान विकास कुमार, बिहार के औरंगाबाद जिले के जमहार दुखैला गांव के निवासी हैं और वर्तमान में राजस्थान के भरतपुर में लांस नायक के पद पर तैनात हैं। विकास कुमार ने बताया कि वह 13 जुलाई की रात छुट्टी पर घर लौट रहे थे, और वाराणसी कैंट स्टेशन से मुगलसराय के लिए एक ऑटो में सवार हुए। ऑटो में चालक के अलावा पहले से दो युवक बैठे हुए थे।

जैसे ही ऑटो राजघाट स्थित मालवीय पुल के पास पहुंचा, दोनों युवकों ने असलहा निकालकर उन्हें धमकाया और उनका मोबाइल फोन, पर्स व डेबिट कार्ड छीन लिया।

डिजिटल ठगी भी की

बदमाश यहीं नहीं रुके। उन्होंने यूपीआई और डेबिट कार्ड का पासवर्ड भी पूछकर जवान के खाते से 50 हजार रुपये का यूपीआई ट्रांजैक्शन ‘मसूद आलम’ के नाम पर किया, जबकि एटीएम कार्ड से ₹30 हजार की नकदी निकाल ली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही विकास कुमार ने रामनगर थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ऑटो चालक की पहचान की जा रही है। यूपीआई ट्रांजेक्शन का विवरण तकनीकी टीम को सौंपा गया है।

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर ऐसे स्थानों पर जहां से हर रोज हजारों लोग गुजरते हैं। एक सेना के जवान के साथ हुई लूट ने आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें