Search
Close this search box.

Varanasi: कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के करीबी की जमानत मंजूर, ये रहा पूरा मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Varanasi: विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम विनोद कुमार की अदालत ने कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के मददगार राजस्थान के अनूपगढ़ निवासी आशीष बिश्नोई की जमानत मंजूर कर दी है। उसके खिलाफ साड़ी कारोबारी से निवेश के नाम 27.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। आशीष अंतरराष्ट्रीय हैकर है। वह लारेंस बिश्नोई और टुल्लू गैंग की मदद करता है। 

महमूरगंज सिगरा निवासी अजय कुमार श्रीवास्तव ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि शिक्षा और प्रशिक्षण के उद्देश्य से बीआरपी देसाई के संपर्क में आने के बाद आरोपितों से बातचीत हुई। उन्हें शेयर में निवेश के नाम पर विश्वास में लिया। इसके बाद आरोपित को 27.50 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे।

वाराणसी की साइबर टीम ने आशीष बिश्नोई को राजस्थान के पाकिस्तान सीमा क्षेत्र श्रीगंगानगर से गिरफ्तार किया था। आशीष ने खुद को लारेंस बिश्नोई का रिश्तेदार बताता था। आशीष ही गैंग का लीडर है और अंतरराष्ट्रीय हैकर भी है।

Leave a Comment

और पढ़ें