Search
Close this search box.

वाराणसी: बड़ागांव पुलिस ने अवैध धर्म परिवर्तन कराने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

वाराणसी: थाना बड़ागांव पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर अवैध धर्म परिवर्तन कराने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 3/5(1) के तहत की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:

  1. मुकेश, पुत्र किशोरी लाल, उम्र 51 वर्ष, निवासी कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास, थाना शिवपुर।
  2. कृष्ण कुमार मौर्य, पुत्र मदन लाल मौर्य, उम्र 38 वर्ष, निवासी अर्दली बाजार, महावीर मंदिर के पास, थाना कैंट।
  3. इनोश जोसेफ, पुत्र रवि जोसेफ, उम्र 30 वर्ष, निवासी लखमीपुर (बेलवा), थाना फूलपुर।
  4. रवि जोसेफ, पुत्र हरी लाल, उम्र 54 वर्ष, निवासी लखमीपुर (बेलवा), थाना फूलपुर।

विश्व हिंदू परिषद, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख, वाराणसी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में कहा गया था कि ग्राम दुनियापुर हरहुआ क्षेत्र में कुछ लोग गरीब और असहाय महिलाओं एवं पुरुषों को बहला-फुसलाकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों को मदनपुर नहर पुलिया के पास गिरफ्तार किया, जहां वे गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में थे। अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें