Search
Close this search box.

Varanasi: आम मरीजों के लिए BHU के हृदय रोग विभाग के बिस्तरों का हो रहा इस्तेमाल, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. ओमशंकर ने अधीक्षक पर लगाया आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Varanasi: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के हृदय रोग विभाग के प्रमुख प्रोफेसर (डॉ.) ओम शंकर ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में BHU अस्पताल की गंभीर अनियमितताओं को उजागर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सा अधीक्षक प्रो. कैलाश कुमार द्वारा हृदय रोगियों के लिए आवंटित ऑपरेशन थियेटर (OT) के बिस्तरों का गलत उपयोग कर आम मरीजों को भर्ती किया जा रहा है, जिससे हृदय रोगियों की जान जोखिम में पड़ रही है। इस कृत्य को उन्होंने न केवल नैतिकता के खिलाफ, बल्कि आपराधिक बताया।

प्रो. ओम शंकर ने बताया कि हृदय विभाग को आवंटित 90 बिस्तरों में से 49 बिस्तर बिना किसी अधिकार के चिकित्सा अधीक्षक ने छीन लिए हैं, जिससे विभाग में बिस्तरों की गंभीर कमी हो गई है। इस समस्या को छुपाने के लिए अब कैथ लैब के 14 ऑपरेशन थियेटर बिस्तरों का गैर-कानूनी रूप से आम मरीजों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

जिससे हृदय रोगियों की सुरक्षा को बड़ा खतरा हो गया है। कैथ लैब के बिस्तरों का उपयोग विशेष रूप से सर्जरी से पहले और बाद की देखभाल के लिए होता है, लेकिन इन बिस्तरों पर अब गैर-सर्जिकल मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें