Search
Close this search box.

वाराणसी: भाजपा जिलाध्यक्ष ने विरोध-प्रदर्शन कर फूंका अखिलेश यादव का पुतला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के चितईपुर चौराहे पर शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में अखिलेश यादव द्वारा गौशाला, गोबर के बारे में दिए गए विवादित बयान के खिलाफ भाजपा के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद का नारा लगाकर विरोध प्रकट करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका।

पुतला दहन के दौरान पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, सुरेश पटेल गुड्डू, केशव यादव ,सुरेश सिंह, गौरव पटेल, गोपाल सिंह, सुधीर वर्मा, अजय विश्वकर्मा, विकास दुबे, महेंद्र पटेल पार्षद, कल्लू यादव पार्षद, विनोद पटेल, कमलेश पाल, नागेंद्र गांधी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें