वाराणसी: “हर घर तिरंगा” अभियान की तैयारी को लेकर बुधवार को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय, केशरीपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा और सफल क्रियान्वयन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी व जिला प्रभारी अरुण पाठक रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने की।
तिरंगा अभियान पर बनी रणनीति
बैठक में “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गांव, कस्बे और मोहल्ले में झंडारोहण सुनिश्चित कराने की योजना पर चर्चा की गई।
जिला कार्य योजना के तहत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में कई प्रमुख भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे, देवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेंद्र पटेल, संजय सोनकर, जयप्रकाश दुबे, अश्वनी पांडेय, अपराजिता सोनकर, साथ ही सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।








