Search
Close this search box.

वाराणसी ब्रेकिंग : नगर निगम ने जर्जर भवनों चलाया बुलडोजर, विरोध के बीच पुलिस बल मौजूद

वाराणसी : शहर के पियरी चौकी अंतर्गत नगर निगम ने जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया है। नगर निगम अधिकारीयों के सामने भवन स्वामियों ने भारी हंगामा शुरू कर दिया। वहीं बुलडोजर के सामने लेटकर कुछ महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध किया। मौके पर पुलिस की टीम ने महिला को कड़ी मशक्कत के बाद हटा दिया और कार्रवाई में जुटी रही।

बता दें की नगर निगम ने 76 अति जर्जर भवनों को पहले ही चिन्हित कर लिया था और इसे जानमाल का नुकसान बताते हुए इसे गिराने सम्बंधित कार्रवाई में जुट गयी थी। नगर निगम का मानना था की चिन्हित किये मकान काफी पुराने है और कभी भी गिर सकते है। ऐसे में आमजन को खतरा हो सकता है। जिसे देखते हुए नगर निगम ने इस मकानों को गिराने का फैसला किया था।

Leave a Comment

और पढ़ें