Search
Close this search box.

वाराणसी: 25 साल की शादी तोड़ महिला ने प्रेमी से रचाई शादी, पति ने पहले की जासूसी, फिर कराई शादी

वाराणसी: जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। बीरभानपुर मोहन सराय स्थित मंदिर में एक पति ने खुद ही अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी। पूरे विधि-विधान से कराई गई इस शादी में मंदिर से विवाह प्रमाणपत्र भी जारी किया गया। यह अनोखा मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार मीरजापुर के अहिरौरा निवासी अरविंद कुमार पटेल की शादी 25 साल पहले चंदौली जिले के दुल्हीपुर की रीना देवी से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं—एक बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा 18 साल का है। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी में अनबन चल रही थी, जिसके चलते रीना हमीदपुर (चंदौली) में किराए के मकान में रह रही थी।

इसी बीच अरविंद को शक हुआ कि रीना के किसी और से संबंध हैं। उसने जासूसी की तो पता चला कि रीना का 50 वर्षीय सियाराम यादव से प्रेम संबंध है। अरविंद ने दोनों को एक कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसने अपने परिजनों को बुलाया और दोनों की शादी कराने का फैसला किया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी बुलाया। वहां आपसी सहमति बनी और रीना तथा सियाराम की शादी कराने का निर्णय लिया गया। इसके बाद मंदिर में अरविंद और सियाराम के परिजनों की मौजूदगी में पंडित ने मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराया। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सिंदूरदान की रस्म पूरी की।

रीना ने कहा कि वह पिछले 20 साल से सियाराम को जानती है। वहीं सियाराम ने बताया कि उसने रीना के मकान में दुकान खोली थी, तभी से उनके घर आना-जाना था। रीना के पति अरविंद का कहना है कि जब दोनों के बीच प्रेम संबंध थे तो उसने उनकी शादी करा दी।

Leave a Comment

और पढ़ें