Search
Close this search box.

Varanasi: लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी चल रहा था नंदिनी होटल, मालिक पर मुकदमा दर्ज  

Varanasi: लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी होटल का संचालन करने पर सिगरा थाने में परेड कोठी स्थित नंदिनी होटल के मालिक दिनेश कुमार जायसवाल के खिलाफ सिगरा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद अवैध तरीके से होटल चलाने वाले संचालकों में खलबली मची है। 

होटल मालिक पर आरोप है कि लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद होटल का संचालन किया जा रहा था। एलआईयू की रिपोर्ट के आधार पर होटल नंदिनी का सराय अधिनियम के तहत लाइसेंस निरस्त कर बंद करने का आदेश दिया गया था। 

इसके बावजूद होटल का संचालन किया जा रहा था। इस पर एडीएम प्रोटोकाल प्रकाश चंद्र की तहरीर पर कार्रवाई की गई। होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई से खलबली मची है।

Leave a Comment

और पढ़ें