Search
Close this search box.

वाराणसी: चेन स्नेचिंग और शिक्षक हत्या कांड का खुलासा, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

वाराणसी: चितईपुर क्षेत्र के नसीरपुर, गणेशपुरी कॉलोनी में 19 अगस्त को हुई चेन स्नेचिंग की घटना का पर्दाफाश करते हुए थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और उनकी टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी खोजवां क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

दूसरी ओर, भेलूपुर थाना क्षेत्र के केदार नगर कॉलोनी में निजी स्कूल के शिक्षक की हत्या मामले का भी पुलिस ने सफल खुलासा किया। थाना प्रभारी सुधीर त्रिपाठी और एसओजी-1 प्रभारी गौरव सिंह की संयुक्त टीम ने बीती रात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं डीसीपी क्राइम सरवणन टी और एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बुधवार को मीडिया के सामने आरोपियों को पेश किया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें